धरहरा कला की टीम ने तरैया मोझोपुर के टीम को सात विकेट से किया पराजित
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखण्ड के फिरोजपुर 52 बिगहा खेल मैदान में रविवार को स्व. बिनोद सिंह मेमोरियल T20 क्रिकेट टूनामेंट का फाइनल खेल आयोजित हुआ। जिसका उद्धघाटन मुख्य अतिथि सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरज कुमार सिंह उप प्रमुख विवेका नंद राय विक्की ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारम्भ हुआ।खेल का आगाज तरैया के मोझोपुर बनाम अमनौर के धरहरा कला के खिलाड़ियों की बीच हुई।मोझोपुर के खिलाड़ियों ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।14 ओभर के खेल में मोझोपुर के खिलाड़ियों ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 143 रन का बड़ी लक्ष्य रखा।
खिलाड़ियों के जबरदस्त प्रदर्शन देख दर्शक जमे रहे।धरहरा कला के खिलाड़ियों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए मोझोपुर खिलाड़ियों को पांच बॉल रहते सात विकेट से बुरी तरह पराजित कर कप कर कब्जा जमाया।मैंने ऑफ द मैच अमित कुमार चयन जबकि मैन ऑफ सीरीज गणेश कुमार को दी गई।
।इस मौके पर युवा नेता धीरज कुमार सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन को अनुशासित स्वस्थ्य और ऊर्जावान बनाते है।खेल केवल मनोरंजन नही बल्कि टीम वर्क धैर्य और हर- जीत को समान भाव से स्वीकार करना सिखाते है।टॉस जीतकर मोझोपुर के खिलाड़ियों ने बैटिंग स्वीकार किया।
समाजसेवी राकेश कुमार सिंह करण सिंह जय प्रकाश सिंह मयंक सिंह रिपुल सिंह जय प्रकाश सिंह जितेंद्र भगत राजन सिंह विश्वनाथ राय कुणाल सिंह पप्पू सिंह नवीन पूरी प्रभात कुमार सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे
यह भी पढ़े
हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय से पीड़ित व्यक्ति आया शंकराचार्य जी के शरण में
वैश्विक मंच पर अर्धनग्न प्रदर्शन खेदजनक
पंचायती राज पदाधिकारी ने मनरेगा भवन सभागार में नल जल योजना के भूमिदाताओं के साथ की बैठक
