Headlines

“सबका सम्‍मान जीवन आसान”  कार्यक्रम के तहत बीडीओ सीओ ने जनता की सुनी समस्‍याएं

“सबका सम्‍मान जीवन आसान”  कार्यक्रम के तहत बीडीओ सीओ ने जनता की सुनी समस्‍याएं

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड और अंचल कार्यालय में “सबका सम्‍मान जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने अपने-अपने कार्यालय में प्रखंड क्षेत्र के आए लोगों की समस्याएँ सुनी और उनका समाधान किया।

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान कराने में मदद मिल रही है।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने भी लोगों की समस्याएँ सुनी और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

वाराणसी के बड़ौरा बाजार में सिलेंडर के माध्यम से ऑटो में भरा जा रहा अबैध रूप से सीएनजी गैस, जिम्मेदार मौन

हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पाण्डेय से पीड़ित व्यक्ति आया शंकराचार्य जी के शरण में

वैश्विक मंच पर अर्धनग्न प्रदर्शन खेदजनक

पंचायती राज पदाधिकारी ने मनरेगा भवन सभागार में नल जल योजना के भूमिदाताओं के साथ की बैठक

Leave a Reply

error: Content is protected !!