Headlines

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा महामहोत्सव की तैयारियां जोरों पर  

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा महामहोत्सव की तैयारियां जोरों पर

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड अंतर्गत 5 जून को आयोजित होने वाले इस भव्य महोत्सव में पंचकुंडीय श्रीसीताराम महायज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन होगा।

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री देवेंद्र दास जी महाराज ने आयोजन समिति के साथ विचार-विमर्श किया और बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र में सांस्कृतिक और धार्मिक जागरूकता फैलाना है।

 

उन्होंने लोगों से महोत्सव के आयोजन में सहयोग करने की अपील की और कहा कि इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित लोगों ने महोत्सव के आयोजन में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि वे इस महोत्सव को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस महोत्सव में भाग लेने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

इस महोत्सव के आयोजन से न केवल क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि आएगी, बल्कि लोगों को श्रीराम की भक्ति का भी अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़े

 श्रीराम कथा से  पूज्य राजन जी महाराज कर्तव्य बोध के जागरण का पावन संदेश देते हैं

पीएम मोदी ने तमिलनाडु-पुडुचेरी को दी सौगात

घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने वाला ASI सस्पेंड

जनताबाजार थानान्तर्गत पुलिस पर हमला में 02 अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!