शराब लदी बोलेरो वाहन के साथ तस्कर गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

होली पर्व के मद्देनजर पुलिस के द्वारा शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दाउदपुर थाना पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए बभनवलिया गांव के समीप नहर रोड पर शराब लदी बोलेरो वाहन को जब्त करने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की बेलदारी गांव निवासी अनुज कुमार राय बताया जाता है।
दाउदपुर के अपर थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में एक टीम गठित कर बभनवलिया नहर सड़क मार्ग पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। तभी पहुंची एक बोलेरो को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने वाहन की गति बढ़ाकर भाग निकलने की कोशिश की, मगर सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। जब बोलेरो की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से करीब 303.12 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। उसके बाद शराब की तस्करी में संलिप्त चालक को गिरफ्तार करने के साथ वाहन को जब्त कर लिया गया। टीम में एसआई विपुल कुमार, एएसआई रंजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में शराब तस्करी रोकने के लिए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कारोबारियों के मंसूबों पर पानी फिर गया। गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़े
होली पर घर लौटते ही मिलेगी ‘सुरक्षा की खुराक’, प्रवासियों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा
बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नियम बदला
भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में: 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा
भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में: 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा
भारत ने जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
बुद्ध की नहीं, ‘धर्मयुद्ध’ की सनातन भूमि है भारत – साध्वी पूर्णाम्बा
