Headlines

भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में: 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा

भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में: 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा

वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, संजू के नाबाद 97 रन

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अंतिम-4 का टिकट पक्का किया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज (40) और जेसन होल्डर (नाबाद 37) ने अहम योगदान दिया, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके।

196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत डगमगाई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 18 रन जोड़े।

लेकिन, संजू सैमसन एक छोर से टिके रहे। उन्होंने 50 बॉल पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली। इस पारी में 4 छक्के और 12 चौके लगाए

Leave a Reply

error: Content is protected !!