एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर कार और ई रिक्शा की टक्कर, 3 घायल
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक थाना के महादेवा ब्रहम स्थान के पास कार और ई रिक्शा की टक्कर हो गई। जिसमें सवार यात्री घायल हालत में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए।
घायलों में बंगरा गांव निवासी तारकेश्वर कुमार, चरिहारा गांव निवासी राम इकबाल प्रसाद और बेन छपरा गांव निवासी बिट्टू कुमार सिंह शामिल हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार कर दो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।
घटना के बारे में बताया गया कि ई रिक्शा डुमरसन से मशरक की तरफ आ रहा था कि पीछे से आ रहे कार ने टक्कर मार दी, जिसमें ई रिक्शा गढ़े में चला गया। जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़े
शिक्षण ही एकमात्र ऐसा पेशा है जो अन्य सभी पेशों को जन्म देता है।-प्रो. वंदना झा
बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा आवश्यक है-चिराग पासवान
पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई
