Headlines

होली के दिन दो पक्षों में जमकर मार-पीट, प्राथमिकी दर्ज 

होली के दिन दो पक्षों में जमकर मार-पीट, प्राथमिकी दर्ज
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, (बिहार):

होली के दिन अमनौर थाना क्षेत्र के खोड़ी पाकड़ गोविंद गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे से जमकर मार-पीट की घटना हुई।

मारपीट में दोनों पक्ष के दर्जनों लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने अमनौर थाना में घटना की लिखित शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर दोनों तरफ के पांच नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना के संबंध में एक पक्ष ने जाती सुचक शब्दों का प्रयोग कर भद्दी भद्दी गालियां देने और दर्जनों नामजद लोगों पर लाठी-डंडे से लैस होकर घर में घुसकर घरवालों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

वहीं दुसरे पक्ष द्वारा अपने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि इस परिवार के लोग अपने घर में अवैध शराब का कारोबार करतें हैं जिसका विरोध करने पर दर्जनों लोग एकजुट होकर हमारे और परिवार के लोगों के साथ मारपीट किया गया है।

इस संबंध में स्थानीय थाना में दोनों पक्षों पर काण्ड संख्या 87/26,88/26 दर्ज किया गया है। साथ ही दोनों पक्षों के पांच नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़े

सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात ‘बजरंगी’ गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

कल गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के उपलक्ष्य में मनाई जाएगी शिवाजी की जयंती

श्रीराम कथा में पंच पल्लव के पौधों के वितरण के साथ उनकी सेवा का भी दिलाया जाएगा संकल्प

Leave a Reply

error: Content is protected !!