Headlines

सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात ‘बजरंगी’ गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात ‘बजरंगी’ गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सहरसा: खबर सहरसा से है। जहां जिले में पुलिस ने अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोस्ट वांटेड और 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी सुमन साह उर्फ ‘बजरंगी’ को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर 3 मार्च को यह बड़ी कार्रवाई की गई। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात बजरंगी अपने इलाके में छिपा हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और तुरंत जिला आसूचना इकाई व सदर थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई गई।

 

टीम ने सदर थाना क्षेत्र के ग्राम कहरा कुट्टी में सुनियोजित ढंग से घेराबंदी की और छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सुमन साह उर्फ बजरंगी (पिता- शंकर साह) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से वार्ड नं-11, ग्राम कहरा कुट्टी का ही रहने वाला है।गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसकी निशानदेही पर कहरा कुट्टी स्थित उसके किराये के मकान में विधिवत छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस को वहां से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस नई बरामदगी को लेकर सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कुख्यात बजरंगी इलाके का एक बेहद सक्रिय अपराधी रहा है।

 

उसकी आपराधिक कुंडली काफी लंबी है। पुलिस के अनुसार उस पर हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कुल 10 मामले दर्ज हैं। ये मामले सहरसा सदर, सोनवर्षाराज और महिषी थानों में दर्ज हैं। वर्तमान में वह दो कांडों में सीधे तौर पर फरार चल रहा था। लगातार वारदात को अंजाम देने के कारण ही पुलिस ने उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था।

पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से जिले में कानून-व्यवस्था सुधरेगी और कई लंबित मामलों से पर्दा उठेगा। छापेमारी पुलिस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, डीएसपी (साईबर) अजीत कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, प्रभारी टीओपी-2 सनोज वर्मा, सब-इंस्पेक्टर सुप्रिती वर्मा और अरुण कुमार सहित डीआईयू के पुलिसकर्मी व सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। सहरसा पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

कल गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के उपलक्ष्य में मनाई जाएगी शिवाजी की जयंती

श्रीराम कथा में पंच पल्लव के पौधों के वितरण के साथ उनकी सेवा का भी दिलाया जाएगा संकल्प

Leave a Reply

error: Content is protected !!