सिसवन थाना पुलिस ने जप्त ट्रक से टायर चोरी करने वाले 03 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना को सूचना प्राप्त हुई कि सिसवन अंचल कार्यालय परिसर मे जप्त बालू लदे ट्रक से कुछ व्यक्तियों द्वारा चक्का खोलकर एक ट्रक में लादकर भागने का प्रयास किया जा रहा है।
उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिसवन थाना की पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुछ-ताछ के क्रम में उन्होंने अपना नाम क्रमशः 1. धनंजय कुमार, पिता-ओम प्रकाश प्रसाद, साकिन-सरौत, थाना-सिसवन, जिला सिवान एवं 2. सूरज प्रसाद, पिता नन्दकिशोर प्रसाद, साकिन-सरौत, थाना-सिसवन, जिला-सिवान बताया।
गया। जाँच के दौरान घटनास्थल पर खड़े ट्रक के डाले से 01 रिंग लगा टायर बरामद किया
गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त सोनू कुमार पंडित, पिता-सुदीश पंडित, साकिन-सरौत, थाना-सिसवन, जिला सिवान को सिसवन-सिवान मुख्य सड़क से गिरफ्तार किया गया।
इसके उपरांत गिरफ्तार अभियुक्त सोनू कुमार पंडित की निशानदेही पर अंचल कार्यालय के पीछे झाड़ियों से 02 रिंग लगे टायर एवं 01 रिंग बरामद किया गया।
इस संबंध में सिसवन थाना द्वारा गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरूद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
धनंजय कुमार, पिता-ओम प्रकाश प्रसाद, साकिन सरौत, थाना-सिसवन, जिला सिवान।
1. 2. सूरज प्रसाद, पिता नन्दकिशोर प्रसाद, साकिन सरौत, थाना-सिसवन, जिला-सिवान।
3. सोनू कुमार पंडित, पिता-सुदीश पंडित, साकिन सरौत, थाना-सिसवन, जिला-सिवान।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
1. ट्रक-01
2. रिंग लगा टायर-03
4. रिंग-01
> टीम में शामिल सदस्य :-
थानाध्यक्ष, सिसवन थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी।
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…
यह भी पढ़े
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
कल गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद के उपलक्ष्य में मनाई जाएगी शिवाजी की जयंती
श्रीराम कथा में पंच पल्लव के पौधों के वितरण के साथ उनकी सेवा का भी दिलाया जाएगा संकल्प
