स्वास्थ्य सुरक्षा का स्वर्ण अवसर :
सांसद रुडी की पहल पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरण शिविर
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत शिविर का आयोजन
• सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
• पूर्व-पंजीकृत लाभार्थियों को निःशुल्क आयुष्मान गोल्डन कार्ड का वितरण
• प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत ₹5 लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा
• PETRONET LNG तथा RYCC के सहयोग से शिविर का आयोजन
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत समाज के जरूरतमंद वर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से आयुष्मान वय वंदना गोल्डन कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
स्वास्थ्य सुरक्षा और जनकल्याण के संकल्प को साकार करने की दिशा में सारण सांसद रूडी के सौजन्य से दिनांक – 08.03.2026 को मकेर प्रखंड के कैतुका लच्छी पंचायत में देवी स्थान के पास में इस विशेष आयुष्मान वय वंदना गोल्डन कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में पूर्व-पंजीकृत लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निःशुल्क गोल्डन कार्ड प्रदान किए जाएंगे, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों के प्रत्येक सदस्य को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
बीमार ना रहेगा लाचार, बीमारी का होगा मुफ्त इलाज के संदेश के साथ आयोजित यह शिविर समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा का सशक्त कवच प्रदान करेगा। PETRONET LNG तथा RYCC के सहयोग से आयोजित यह पहल जनसेवा, जनसहयोग और जनकल्याण की सुंदर संगति के साथ जनसहयोग का सशक्त उदाहरण है। PETRONET LNG तथा RYCC के सहयोग से आयोजित इस पहल के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुर
यह भी पढ़े
वाहन चोरी मामले में दो अपराधी गिरफ्तार
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बगौरा के छात्रों ने लहराया परचम
होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है – विधायक डॉ सुनील पटेल
गौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद हेतु लखनऊ रवाना
