अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकला प्रभात फेरी, हुआ पौधारोपण
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को बीडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया ।प्रभात फेरी प्रखण्ड मुख्यालय से होकर महाराणा प्रताप चौक पहुँच गाँव का भ्रमण करते हुए मुख्यालय पहुँचा ।यंहा बीडीओ राजेश कुमार ने पौधरोपण की शुरुआत की ।
इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, उपेन्द्र भारती, जीतेन्द्र पांडेय, विनोद यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहें।इसके अलावा कई जगहों पर भाषण, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताओं समेत कई कार्यक्रम आयोजित हुए। वक्ताओं ने कहा कि नारी समाज की जननी है। वह कभी पत्नी, कभी बहन और कभी कुशल गृहिणी बनकर योगदान देती है। अब वह समाज के हर क्षेत्र में नौकरी, उद्यम और संगठन में भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है।
यह भी पढ़े
वाहन चोरी मामले में दो अपराधी गिरफ्तार
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बगौरा के छात्रों ने लहराया परचम
होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है – विधायक डॉ सुनील पटेल
गौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद हेतु लखनऊ रवाना
