Headlines

एकमा की खबरें : अंग्रेजी शराब लदी कार जब्त, चालक फरार

एकमा की खबरें : अंग्रेजी शराब लदी कार जब्त, चालक फरार

श्रीनारद मीडया, के के सिंह सेंगर, एकमा, छपरा (बिहार):


सारण जिला के एकमा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान अंग्रेजी शराब से लदी एक डस्टर कार जब्त की है। वहीं पुलिस को देखते ही चालक व उसमें सवार अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए।

बताया कि शनिवार की रात वे थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह, एसआई नंदनी कुमारी व पुलिस बल के साथ गश्ती पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एकमा रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाला के पास मांझी की ओर से आ रही एक डस्टर कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखते ही चालक और अन्य सवार गाड़ी छोड़कर भाग निकले।

इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो बीच वाली सीट व डिक्की से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वाहन से कुल 40 कार्टन अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी मात्रा करीब 345 लीटर 600 ग्राम बताई गई है।
पुलिस ने बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत वाहन व शराब को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार तस्करों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

//

चकमिरा गांव से वारंटी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडया, के के सिंह सेंगर, एकमा, छपरा (बिहार):
एकमा (सारण)। एकमा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकमिरा गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चकमिरा गांव निवासी विंदेश्वरी राम के पुत्र मंटू राम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा

यह भी पढ़े

वाहन चोरी मामले में दो अपराधी  गिरफ्तार

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बगौरा के छात्रों ने लहराया परचम

होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है – विधायक डॉ सुनील पटेल

वाराणसी में उम्मते मुस्लिमां के तत्वाधान में आयोजित हुई दावते इफ़्तार आयतुल्लाह ख़ामेनेई की मग़फ़ेरत और ईरान की फ़तह के लिए हुई दुआख़्वानी

गौपूजन के साथ संकल्पित शंकराचार्य जी धर्मयुद्ध शंखनाद हेतु लखनऊ रवाना

Leave a Reply

error: Content is protected !!