Headlines

प्रकृति और नारी दोनों ही सृजन का आधार

प्रकृति और नारी दोनों ही सृजन का आधार

 अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, सीवान द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

कला, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन, सीवान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नारी शक्ति को सम्मानित कर समाज निर्माण में उनके योगदान को सराहा गया

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंबेडकर संवाद कक्ष में कला, संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन, सीवान के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नारी शक्ति को सम्मानित कर समाज सृजन में उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोपालगंज वन प्रमंडल अधिकारी मेधा यादव ने कहा कि प्रकृति और नारी दोनों ही सृजन का आधार रही है। नारी का सम्मान समाज में सकारात्मकता का संचार करता है।

उन्होंने बताया कि उनके गांव में लड़कियों के पढ़ने की अच्छी व्यवस्था नहीं थी लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने अपने सपने को साकार किया। आज नारी को सहानभूति की नहीं जागरूक और आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पदाधिकारी सीवान, श्री विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन सदैव प्रयासरत है। केंद्र और राज्य सरकार की नारी सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को संजीदगी से क्रियान्वित किया जा रहा हैं। पुलिस अधीक्षक, सिवान पूरन कुमार झा, डीडीसी सीवान, मुकेश कुमार, सिविल सर्जन सिवान, श्रीनिवास कुमार, महराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा, पीजीआरओ इस्तियाक अली मंचासीन रहे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आंबेडकर संवाद कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्थापना उपसमाहर्ता जूली कुमारी द्वारा आगत अतिथियों को पौधा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर केक काटकर नारी शक्ति को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। राजवंशी देवी इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने संगीत शिक्षक तेजनाथ यादव के नेतृत्व में मनोहारी स्वागत गान के साथ एक मधुर लोक गीत को भी प्रस्तुत किया। डी एम सिवान ने इन बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। मंच संचालन शिक्षिका वीनस दीक्षित ने किया। धन्यवाद ज्ञापन स्थापना उपसमाहर्ता जूली कुमारी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देनेवाली नारी शक्ति को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। सम्मानित होने वालों में महाराजगंज एसडीएम श्रीमती अनीता सिन्हा, स्थापना उप समाहर्ता जूली कुमारी, जिला सामान्य शाखा प्रभारी शालू कुमारी, डीपीओ आईसीडीएस तरणि कुमारी, सीओ लकड़ी नवीगंज कुमारी नेहा, बीडीओ नौतन अंजली कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुश्री राजनंदिनी साह, डॉक्टर रीता सिन्हा, डॉक्टर सविता कुमारी, पिंकी कुमारी, पतार मुखिया संध्या देवी,

आशिता गुप्ता, दुर्गा कुमारी, प्रिया कुमारी, अंकिता शर्मा, नीतू कुमारी, काजल कुमारी, लक्की कुमारी आदि शामिल रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण उपनिदेशक उपेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय झा, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश दत्त पाठक सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!