Headlines

श्रीराम कथा के प्रथम दिन मातृशक्ति का वंदन

श्रीराम कथा के प्रथम दिन मातृशक्ति का वंदन

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

वी एम एच ए इंटर कॉलेज के प्रांगण में अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से होने वाली राम कथा में नारी शक्ति को पंच पल्लव के वृक्ष देकर उनकी सेवा और संरक्षण का संकल्प दिलाया गया

रविवार को वी एम एच ई इंटर कॉलेज के प्रांगण में अंतराष्ट्रीय कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से संगीतमय, लालित्यपूर्ण, रसमयी श्रीराम कथा के वाचन का शुभारंभ हो गया। श्रीराम कथा का शुभारंभ पूज्य राजन जी महाराज, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री हरिनारायणाचारी मिश्रा, स्वामी रामनारायण दास , डॉक्टर आशुतोष सिन्हा तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पूज्य राजन जी महाराज का स्वागत श्री राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजन कल्याण सिंह स्वागताध्यक्ष डॉक्टर शरद चौधरी, संयोजक डॉक्टर रूपेश कुमार संरक्षक डॉक्टर रामेश्वर कुमार, डॉक्टर राम इकबाल गुप्ता आदि ने किया।

प्रथम दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, जहां महिला शिक्षिका अंजनी पांडेय ने मंच संचालन किया। वहीं नारी शक्ति को सम्मान स्वरुप पंच पल्लव का वृक्ष सौंप कर उसकी सेवा और संरक्षण का संकल्प भी कराया गया। डी ए वी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल शांति सिंह, डॉक्टर संगीता चौधरी, डॉक्टर भारती त्रिपाठी, अमृता सिंह, डॉक्टर ममता सिंह को पंच पल्लव के पौधे देकर उनकी सेवा और संरक्षण का संकल्प कराया गया।

कथा के प्रथम दिन मातृ शक्ति के समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान को वंदन किया गया। कथा स्थल के निकट श्रीराम कथा के यज्ञाध्यक्ष स्वामी रामनारायण दास, तथा वेद विद्यालय के बटुक भी बैठे थे। कथा के मुख्य यजमान सुभाष प्रसाद और धर्मशिला देवी उपस्थित रहीं। सिवान सदर एस डी एम श्री आशुतोष गुप्ता अपने माता पिता और पुत्र के साथ कथा का श्रवण किए। श्रीराम कथा के श्रवण हेतु रविवार को दोन के जे आर कॉन्वेंट के विद्यार्थी भी पहुंचे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!