Headlines

सीवान में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर, राज्यसभा चुनाव में जीत पर  मनाया भव्य जश्न

सीवान में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर, राज्यसभा चुनाव में जीत पर  मनाया भव्य जश्न

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सिवान: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में आज शहर के जेपी चौक पर जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। बिहार में हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़कर और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि यह जीत बिहार की जनता के अटूट विश्वास और एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और राज्य को पिछड़ेपन से निकालकर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया गया है।


राहुल तिवारी ने विशेष रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नविन को राज्यसभा जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव में विजयी हुए नेताओं — उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर , शिवेश राम — को भी बधाई देते हुए कहा कि यह जीत एनडीए गठबंधन की एकजुटता, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा से पार्टी की रीढ़ रहे हैं और उनके अथक परिश्रम के कारण ही पार्टी लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा आगामी चुनावों में भी भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों के साथ पूरे वातावरण को उत्साहमय बना दिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांण्डेय, अनुराधा गुप्ता,मुकेश कुमार बंटी ,अनुरंजन मिश्रा, कुंदन सिंह, सत्यम सिंह, देवेंद्र गुप्ता राजेश श्रीवास्तव, पंकज किशोर सिंह,विजय यादव, पूनम गिरी, दीपू सिंह चंदेल, सोनू सिंह, संतोष रावत अजीत कुमार, सौरभ कुशवाहा ,उषा बैठा,गोविंद बसु, चंचल सिंह राजपूत सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे

यह भी पढ़े,

सिधवलिया की खबरें :आपत्तिजनक स्थिति मे दो युवक एवं दो युवतियां गिरफ्तार 

फुचटी कला व आमडाढ़ी पंचायतों में चला घोड़पड़ास नियंत्रण विशेष अभियान

एकमा में विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शुरू

महागठबंधन के भीतर बगावत ने सियासी हलचल तेज कर दी है,क्यों?

कालाजार रोकने के लिए 389 गांवों के 2.45 लाख घरों में होगा छिड़काव, 60 दिन तक चलेगा अभियान

मोतिहारी एनकाउंटर में STF का एक जवान शहीद

शंकराचार्य जी कल पधारेंगे श्रीकाशी~नव संवत्सर का शंकराचार्य घाट पर मनेगा उत्सव

प्रसिद्ध कलाकार साची तिवारी वेब सीरीज प्रधान जी में निभा रही है चांदनी का किरदार

बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंदा

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!