Headlines

सिधवलिया की खबरें :आपत्तिजनक स्थिति मे दो युवक एवं दो युवतियां गिरफ्तार 

 

सिधवलिया की खबरें :आपत्तिजनक स्थिति मे दो युवक एवं दो युवतियां गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज) :

 

लम्बे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर महम्मदपुर थाने की पुलिस ने महम्मदपुर चौक स्थित एक रेस्टोरेंट मे छापेमारी की l छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति मे दो युवक एवं दो युवतियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है l वहीं, कमरे से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए है l

थानाध्यक्ष श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि इस रेस्टोरेंट की आड़ मे मे देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की आशंका जताई जा रही है l पुलिस चारों युवक एवं युवतियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई तक से जांच की जा रही है l

उनका कहना है कि इस पूरे रैकेट के पीछे कौन कौन लोग शामिल हैँ l
फिलहाल पुलिस उक्त लोगों से हिरासत मे लेकर गहन पूछताछ करने मे जुटी है l

 

मारपीट मे दो महिला सहित छ: व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज) :

सिधवलिया एवं महम्मदपुर थाने के कई गांवों मे जमीनी एवं आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे दो महिला सहित छ: व्यक्ति घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चल रहा है l

बता दें कि सिधवलिया थाने के बुचेया मठिया गांव के अंकित कुमार आपसी विवाद मे, बिशुनपुरा के कइम खान,आयसा खातून,नईमा खातून जमीनी विवाद मे और मटौली के अजय कुमार तिवारी आपसी विवाद मे तथा डुमरिया के शंकर राम घरेलू विवाद मे हुई मारपीट मे घायल हो गए जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया मे चल रहा है l

 

यह भी पढ़े

फुचटी कला व आमडाढ़ी पंचायतों में चला घोड़पड़ास नियंत्रण विशेष अभियान

एकमा में विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शुरू

महागठबंधन के भीतर बगावत ने सियासी हलचल तेज कर दी है,क्यों?

कालाजार रोकने के लिए 389 गांवों के 2.45 लाख घरों में होगा छिड़काव, 60 दिन तक चलेगा अभियान

मोतिहारी एनकाउंटर में STF का एक जवान शहीद

शंकराचार्य जी कल पधारेंगे श्रीकाशी~नव संवत्सर का शंकराचार्य घाट पर मनेगा उत्सव

प्रसिद्ध कलाकार साची तिवारी वेब सीरीज प्रधान जी में निभा रही है चांदनी का किरदार

बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंदा

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!