Headlines

चैत्र नवरात्र  कल से , माता रानी का आगमन पालकी पर

चैत्र नवरात्र  कल से , माता रानी का आगमन पालकी पर

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवान ( बिहार)।

सीवान जिला सहित दारौंदा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में वासंतिक (चैत्र) नवरात्र को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बन गया है। मंदिरों और घरों में भक्तजन कलश स्थापना कर माता भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगे।
पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 19 मार्च, गुरुवार को शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होगा, जो सुबह 06 बजकर 40 मिनट से प्रारंभ हो रही है। उदयातिथि के महत्व के कारण इसी दिन से नवरात्र का आरंभ माना जाएगा और श्रद्धालु पहले दिन व्रत रखकर कलश स्थापना करेंगे।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार कलश स्थापना का श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 06:52 बजे से 07:43 बजे तक निर्धारित है। यदि इस समय स्थापना संभव न हो सके, तो दोपहर के अभिजीत मुहूर्त 12:05 बजे से 12:53 बजे के बीच भी घटस्थापना की जा सकती है।
इस वर्ष नवरात्र में शुक्ल योग, ब्रह्म योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं, जो पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए विशेष फलदायी माने जाते हैं।

वहीं शास्त्रों के अनुसार इस बार माता दुर्गा का आगमन पालकी (डोली) पर हो रहा है, जिसे सामाजिक और प्राकृतिक चुनौतियों का संकेत माना जाता है।

नवरात्र के नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के साथ नव गौरी का दर्शन-पूजन भी किया जाएगा। श्रद्धालु हनुमान चालीसा का पाठ, कन्या पूजन तथा दुर्गा सप्तशती का नियमित पाठ कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
क्षेत्र में नवरात्र को लेकर व्यापक तैयारियां देखी जा रही

Leave a Reply

error: Content is protected !!