श्रीराम कथा के दौरान भव्य जर्मन हैंगर टेंट बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

मौसम की प्रतिकूलता में सुरक्षा की गारंटी, अत्य आधुनिक तकनीक पर अवस्थित समारोह की भव्यता का प्रतीक है जर्मन हैंगर टेंट,
एक साथ दस हजार श्रद्धालु बैठकर समारोह का लुफ्त उठा सकते हैं।
सीवान नगर के वी एम एच ई इंटर कॉलेज के प्रांगण में 8 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज द्वारा संगीतमय लालित्यपूर्ण रसमयी श्रीराम कथा को सुनने के लिए प्रतिदिन दस से बारह हजार श्रद्धालु पहुंचे। इन सभी श्रद्धालुओं ने बड़े ही आराम और सुविधापूर्ण व्यवस्थाओं के बीच श्रीराम कथा का रसपान किया। इन श्रद्धालुओं को विशाल जर्मन हैंगर टेंट ने भी खास तौर पर प्रभावित किया। विशाल भव्य टेंट उनके उत्सुकता का आलम दिखा। कई श्रद्धालु इस टेंट के बारे में जानना चाह रहे थे।
मालूम हो कि वी एम एच ई इंटर कालेज के प्रांगण में श्रीराम कथा का आयोजन भव्य जर्मन हैंगर टेंट में हुआ। यह टेंट बेहद अनोखा है। यह टेंट मौसम की प्रतिकूलता में सुरक्षा की सशक्त गारंटी है। अतिआधुनिक तकनीक पर अवस्थित समारोह की भव्यता का प्रतीक है जर्मन हैंगर टेंट। एक साथ दस हजार से अधिक श्रद्धालु बैठकर किसी भी समारोह, आयोजन का लुफ्त उठा सकते हैं। इसकी लागत 3 से 5 करोड़ है। 20 से 25 मजदूर इस टेंट की भव्यता को कायम रखने के लिए प्रतिदिन काम करते हैं।

इसे लगाने एवं दूसरी जगह अवस्थित करने में 3 से 5 दिन का समय लगता है। लगभग 8 से 10 ट्रैकों में इसकी पूरी सामग्री को एक स्थान से दूसरी जगह ले जाया जाता है।
श्री राम कथा, सीवान में देवरिया निवासी जय प्रकाश सैनी का टेंट लगा हुआ है, जो 100 फीट चौड़ा और 130 फीट लंबा है। जिसमें प्रतिदिन 10000 से अधिक व्यक्ति एक साथ बैठकर श्री राम कथा का श्रवण कर रहे थे।
