सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सिवान जिला के गोरेयाकोठी थानान्तर्गत कुल-475.20 ली० विदेशी शराब बरामद कर 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,दिनांक-27.03.26 को गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसूचना संकलन के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रिमझिम होटल अफराद मोड़ के पास एक स्कार्पियो एवं एक कार पर शराब लदा हुआ है, जो सिवान की तरफ से आ रही है।
उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गोरेयाकोठी थाना पुलिस टीम द्वारा अफराद मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में उक्त दोनों चारपहिया वाहन से कुल-475.20 ली. विदेशी शराब बरामद कर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुछ-ताछ के क्रम में उसने अपना नाम क्रमशः 1. पिंटू कुमार यादव, पिता-प्रमोद यादव,साकिन-महुआरी बिचला टोला, थाना-मुफ्फसिल, जिला सिवान एवं 2. रंजन कुमार यादव,पिता-भुनेश्वर यादव, साकिन सोनगढवा, थाना-फुलवरिया, जिला-गोपालगंज बताया। इस संबंध में गोरेयाकोठी थाना अन्तर्गत धारा 30 (ए)/41 (1) वि.म.नि.उ. अधि. के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
1. पिंटू कुमार यादव, पिता-प्रमोद यादव, साकिन महुआरी बिचला टोला, थाना-मुफ्फसिल, जिला-सिवान।
2. रंजन कुमार यादव, पिता-भुनेश्वर यादव, साकिन सोनगढवा, थाना-फुलवरिया, जिला-गोपालगंज।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
1. विदेशी शराब-475.20 ली०।
2. स्कार्पियो-01
3. कार-01
4. मोबाइल-01
➤ टीम में शामिल सदस्य –
1. पु.अ.नि. मनीष कुमार, थानाध्यक्ष, गोरेयाकोठी थाना।
2. गृहरक्षक/211839 जितेन्द्र कुमार यादव।
3. गृहरक्षक/211834 अंशु कुमार।
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…
