महावीरी विजयहाता में आयोजित आचार्य कार्यशाला का प्रथम दिवस
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान नगर के विद्या भारती विद्यालय, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में आगामी सत्र 2026-27 की दृष्टि से आयोजित आचार्य कार्यशाला के प्रथम दिवस विगत सत्र की संपूर्ण समीक्षा की गई।
आज प्रथम दिवस का आरंभ प्रातःकालीन शारीरिक एवं योग सत्र से हुआ। शारीरिक आचार्य कुंदन कुमार ने आचार्यों को योगाभ्यास कराया। प्रथम सत्र में दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के पश्चात् विगत सत्र में बजटीय आवंटन एवं किए गए व्ययादि का लेखा-जोखा विभिन्न विभागों के प्रमुख आचार्य बंधु-भगिनी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
द्वितीय सत्र में सभी विभागों के स्टॉक रजिस्टर अद्यतन किए गए। हर विभाग ने आवश्यकताओं और अपेक्षाओं से प्राचार्य डॉ कुमार विजय कुमार रंजन को अवगत कराया, जिनकी पूर्ति करने का इस सत्र में पूर्ण प्रयास होगा। तृतीय सत्र में शैक्षणिक पक्ष पर विचार-विमर्श हुआ जिसमें सबल तथा निर्बल पक्षों की विषयवार गंभीर समीक्षा की गई।
विषय परिषद के विषय प्रमुखों ने अपने-अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किए तथा उठाए गए बिंदुओं को लेकर स्पष्टीकरण दिए। उन्होंने आचार्यों द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत करते हुए उन्हें इस सत्र में पूरा करने के प्रयास किए जाने की बात कही।
मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव एवं आचार्य प्रवीण चन्द्र मिश्र ने बताया कि यह कार्यशाला चार अप्रैल तक चलेगी।
यह भी पढ़े
यूपी की प्रमुख खबरें : बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु 250 इलेक्ट्रिक एवं सी एन जी वाहन समर्पित
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
सरलता के प्रतिमूर्ति थे मेरे पिता स्वं डाॅ.रामेश्वर सिंह- राकेश कुमार सिंह
ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है- राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप
1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं
