Headlines

ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है- राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप

ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है- राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। ट्रंप ने कहा, ‘हम इस पर तभी विचार करेंगे जब होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, स्वतंत्र और साफ होगा। तब तक, हम ईरान को पूरी तरह से तबाह करते रहेंगे।’

ट्रंप ने ईरान के सामने रखी ये शर्त

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में लिखा, ‘ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति, जो अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कहीं कम कट्टर और कहीं अधिक बुद्धिमान हैं, उन्होंने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से युद्धविराम (Ceasefire) का अनुरोध किया है।’ ट्रंप ने आगे लिखा, ‘हम इस पर तभी विचार करेंगे, जब होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) पूरी तरह से खुला, स्वतंत्र और सुरक्षित हो जाएगा। तब तक, हम ईरान को पूरी तरह से तबाह कर देंगे या जैसा कि कहा जाता है, उसे वापस ‘पाषाण युग’ (Stone Ages) में धकेल देंगे।’

अमेरिका की 15 शर्तें

अमेरिका ने ईरान के सामने युद्ध रोकने के लिए पहले भी 15-सूत्रीय प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने मानने से मना कर दिया।

  • 30 दिनों का युद्धविराम।
  • नतान्ज, इस्फहान और फोर्डो में ईरान की परमाणु सुविधाओं को नष्ट करना।
  • भविष्य में कभी परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा।
  • ईरान की ओर से परमाणु हथियार विकसित न करने की स्थायी प्रतिबद्धता।
  • संवर्धित यूरेनियम के भंडार को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को सौंपना।
  • ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे की IAEA द्वारा पूर्ण निगरानी और देश के भीतर यूरेनियम संवर्धन पर रोक।
  • क्षेत्रीय प्रॉक्सी के लिए ईरान का समर्थन समाप्त करना।
  • क्षेत्रीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर ईरान के हमलों को रोकना।
  • होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना।
  • ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंधों को हटाना और संयुक्त राष्ट्र के ‘स्नैपबैक’ तंत्र को समाप्त करना।
  • ईरान के बुशेहर परमाणु संयंत्र में बिजली उत्पादन के लिए अमेरिका का समर्थन।
  • ईरान को घरेलू स्तर पर यूरेनियम संवर्धन (Enrichment) रोकने के लिए कहा गया है।
  • ईरान की मिसाइलों की संख्या और उनकी रेंज सीमित करने की मांग की है।
  • बिजली उत्पादन के लिए सहयोग देने की भी पेशकश की है।
  • संयुक्त राष्ट्र के ‘स्नैपबैक मैकेनिज्म’ को समाप्त करने का वादा किया गया।

ईरान युद्ध के 33वें दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के राष्ट्रपति ने महीनेभर से चल रहे इस युद्ध में अब अमेरिका से सीजफायर की गुजारिश की है। ट्रंप ने बुधवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन इस प्रस्ताव पर तभी विचार करेगा, जब ‘हॉरमुज़ जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) “खुला, स्वतंत्र और साफ” होगा।

युद्ध की स्थिति पर अमेरिकियों को संबोधित करने से पहले अपने पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति, जो अपने पहले के राष्ट्रपतियों के मुकाबले बहुत कम कट्टर और कहीं ज़्यादा समझदार हैं, ने अभी-अभी यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका से युद्धविराम की मांग की है!” ट्रंप ने लिखा, “तब तक, हम ईरान को पूरी तरह तबाह कर देंगे या जैसा कि लोग कहते हैं, उसे ‘पाषाण युग’ (Stone Ages) में वापस भेज देंगे।”

दूसरी तरफ ईरान ने ट्रंप के दावों से इनकार किया है। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि ईरानी राष्ट्रपति ने ऐसी कोई गुजारिश नहीं की है। एक दिन पहले ही ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को अल जज़ीरा के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि तेहरान लड़ाई जारी रखने का इरादा रखता है। उन्होंने कहा था, “आप ईरान के लोगों से धमकियों और समय-सीमा की भाषा में बात नहीं कर सकते। हम अपनी रक्षा के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं करते।”

Leave a Reply

error: Content is protected !!