Headlines

इंटर मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

 

इंटर मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिला के मांझी प्रखंड के शीतलपुर स्थित एक शिक्षण संस्थान परिसर में इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व साइकिल देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकाश पाण्डेय, समाजसेवी युवा नेता राजू रुद्र यादव, समाजसेवी रिंकू कुमारी तथा राहुल गुप्ता,दाउदपुर मुखिया अभिषेक सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

संस्थान में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं स्नेहा कुमारी व सृष्टि कुमारी को रेंजर साइकिल देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति स्पष्टता आवश्यक है। संस्थान संचालक सरोज कुमार ने अभिभावकों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कई अभिभावक व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया।

यह भी पढ़े

 

मुंगेर रिश्वत कांड: पेशकार पर गिरेगी गाज, बेगूसराय के सीओ-डीसीएलआर भी जांच के दायरे में

भागलपुर पुलिस की लोकेशन कौन कर रहा था लीक ?’, अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

 अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार:पुलिस ने पिस्टल जब्त किया

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने चोरी हुई मोबाईल और बाइक बरामद कर मालिकों को सौंपे 

खगड़िया में हथियार तस्कर गिरफ्तार :मड़ैया से मास्केट और कट्टा बरामद

बिहार में 125 यूनिट फ्री के बाद अब 20% और बचत का मौका

बिहार में जमीन कब्जा किया तो खैर नहीं- विजय सिन्हा

क्या फेल हुआ दुनिया का सबसे महंगा जेट?

Leave a Reply

error: Content is protected !!