Headlines

भागलपुर पुलिस की लोकेशन कौन कर रहा था लीक ?’, अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस की लोकेशन कौन कर रहा था लीक ?’, अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

भागलपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो व्हाट्सएप के जरिए पुलिस गश्ती की जानकारी साझा कर अवैध खनन में लगे वाहनों को सुरक्षित निकाल रहा था। इस कार्रवाई में 7 लोगों को धर दबोचा गया है, जिससे अवैध खनन पर लगाम कसने की उम्मीद जगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत पीरपैंती थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

 

इस पूरे मामले की जानकारी भागलपुर सिटी एसपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। कैसे हुआ पूरे मामले का खुलासा? मिली जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल की रात पीरपैंती पुलिस की गश्ती टीम को संदेह हुआ कि कुछ चारपहिया वाहन उनका लगातार पीछा कर रहे हैं। जब पुलिस ने इन संदिग्ध वाहनों को रोकने की कोशिश की, तो वे तेजी से भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और साधु मड़िया फोरलेन रोड पर स्थित हिरानंद मोड़ के पास उन्हें घेर लिया।

 

पकड़े गए आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उन्होंने स्वीकार किया कि वे एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ‘पुलिस लोकेशन लीक’ कर अवैध खनन में संलिप्त ट्रकों और अन्य वाहनों को सुरक्षित रास्ता मुहैया करा रहे थे। अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा आरोपियों की निशानदेही और गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मिर्जाचौकी सीमा क्षेत्र से एक और वाहन को पकड़ा। इस वाहन में सवार तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया। इस प्रकार, इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध खनन के खिलाफ उनके निरंतर अभियान का हिस्सा है।

यह भी पढ़े

 अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार:पुलिस ने पिस्टल जब्त किया

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने चोरी हुई मोबाईल और बाइक बरामद कर मालिकों को सौंपे 

खगड़िया में हथियार तस्कर गिरफ्तार :मड़ैया से मास्केट और कट्टा बरामद

बिहार में 125 यूनिट फ्री के बाद अब 20% और बचत का मौका

बिहार में जमीन कब्जा किया तो खैर नहीं- विजय सिन्हा

क्या फेल हुआ दुनिया का सबसे महंगा जेट?

पीएचडी मेरे लिए कोई अंत नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी का प्रारंभ है-प्रफुल्ल राज पांडेय

Leave a Reply

error: Content is protected !!