Headlines

 अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार:पुलिस ने पिस्टल जब्त किया

अवैध हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार:पुलिस ने पिस्टल जब्त किया

कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सीतामढ़ी में परसौनी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है,

 

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार शाम करीब 5:05 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परसौनी मैलवार पंचायत के धुरवार नया टोला वार्ड-3 निवासी मोहम्मद शहनवाज और वार्ड-6 निवासी मोहम्मद जफर राइन के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में परसौनी थाना कांड संख्या 77/26 दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।

 

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था।इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही, इस पूरे नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़े

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने चोरी हुई मोबाईल और बाइक बरामद कर मालिकों को सौंपे 

खगड़िया में हथियार तस्कर गिरफ्तार :मड़ैया से मास्केट और कट्टा बरामद

बिहार में 125 यूनिट फ्री के बाद अब 20% और बचत का मौका

बिहार में जमीन कब्जा किया तो खैर नहीं- विजय सिन्हा

क्या फेल हुआ दुनिया का सबसे महंगा जेट?

पीएचडी मेरे लिए कोई अंत नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी का प्रारंभ है-प्रफुल्ल राज पांडेय

Leave a Reply

error: Content is protected !!