सहाजितपुर थानान्तर्गत मंदिर में चोरी की घटना का किया सफल उद्भेदन
एक अभियुक्त को चोरी के समान के साथ किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सारण (बिहार):

सारण जिला के सहाजितपुर थाना को विगत दिनों लिखित आवेदन प्राप्त हुआ कि ग्राम मौंजगोवा अंतर्गत जरती मईया स्थान से दिनांक 04.04.2026 को दोपहर में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर परिसर में स्थापित माँ दुर्गा के प्रतिमा में लगा त्रिशुल, धनुषवान एवं गदा चोरी कर लिया गया।
इस संबंध में सहाजितपुर थाना कांड संख्या-101/26, दिनांक-05.04.26, धारा-303 (2) बी०एन०एस० दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सहाजितपुर थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन कर 01 अभियुक्त मुन्ना शर्मा को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी किया गया समान भी बरामद किया गया।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. मुन्ना शर्मा, पिता-कमल शर्मा, साकिन-धोवबल, थाना-बनियापुर, जिला-सारण।
> जप्त / बरामद समानो की सूची :-
1. चांदी जैसा शित्रुल-01, 2. चांदी जैसा गदा 01 एवं 3. चांदी जैसा धनुषवान-01 बरामद ।
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
थानाध्यक्ष सहाजितपुर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।
यह भी पढ़े
दरौंदा थाना पुलिस नेअवैध हथियार के साथा अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत SP ने लौटाए 51 मोबाइल
गयाजी में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
प्यार किसी और से शादी किसी और से, दरोगा को पड़ा महंगा
