बनियापुर थानान्तर्गत ATM में हेरफेर कर फर्जी निकासी करने वाले गिरोह के सदस्य धीरज कुमार को किया गया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

सारण जिला के बनियापुर थाना को विगत दिनों एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें वादी द्वारा बताया गया कि वह दोपहर लगभग 01:00 बजे PNB बैंक के ATM पर पैसे की निकासी करने गए थे। उसी दौरान वहां अज्ञात व्यक्तिय द्वारा छलपूर्वक ATM मशीन में हेरफेर कर उनके खाते से 20,000 रुपये की निकासी कर ली गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में टीम गठित कर थानाध्यक्ष बनियापुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। CCTV फुटेज के आधार पर चिन्हित कर ATM हेरफेर गिरोह के एक सदस्य धीरज कुमार उर्फ धीरज यादव को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में बनियापुर थाना कांड संख्या-283/26, दिनांक-02.04.26, धारा-318(4) / 303(2) बी०एन०एस० दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।
* सारण पुलिस आमजन से अपील करती है कि ATM का उपयोग करते समय सतर्कता बरतें, किसी अनजान व्यक्ति की सहायता न लें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. धीरज कुमार उर्फ धीरज यादव, पिता-परशुराम प्रसाद यादव, साकिन दहियावा टोला, थाना-नगर, जिला-सारण।
> जप्त / बरामद समानो की सूची :-
1. घटना के दिन पहना शर्ट-01, 2. ट्राउजर-01 3. चप्पल-01 एवं 4. मोबाईल-01 बरामद।
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
थानाध्यक्ष बनियापुर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।
सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…
यह भी पढ़े
जमीन विवाद की रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांग रहे थानाध्यक्ष को निगरानी रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मोतीपुर में LPG टैंकर से गैस कटिंग का भंडाफोड़ 54 सिलेंडर बरामद
मैं संभाल नहीं पाई… मम्मी माफ करना’
सहाजितपुर थानान्तर्गत मंदिर में चोरी की घटना का किया सफल उद्भेदन
दरौंदा थाना पुलिस नेअवैध हथियार के साथा अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत SP ने लौटाए 51 मोबाइल
गयाजी में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
प्यार किसी और से शादी किसी और से, दरोगा को पड़ा महंगा
