Headlines

मशरक के लखनपुर गोलम्बर पर 14 अप्रैल मनेगी अम्बेडकर जयंती ,बैठक आयोजित

मशरक के लखनपुर गोलम्बर पर 14 अप्रैल मनेगी अम्बेडकर जयंती ,बैठक आयोजित

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

मशरक के एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर अवस्थित लखनपुर गोलम्बर पर 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर टोटहा जगतपुर स्थित प्रधान कार्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अम्बेडकर लोक सेवा संघ के तत्वावधान में 14 अप्रैल को अम्बेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंधीर कुमार मांझी, पूर्व मुखिया ललन मांझी, मनोज कुमार राम, गुड्डू राम, सुदर्शन राम (सचिव), सुनिल सिंघम, अनिल मांझी, शिक्षक बिनोद बैठा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर पूर्व मुखिया ललन मांझी ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता और शिक्षा का प्रसार करना चाहिए। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष रंधीर कुमार मांझी ने कहा कि अम्बेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का अवसर है।

 

उन्होंने सभी लोगों से 14 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक के अंत में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और आयोजन को भव्य बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

यह भी पढ़े

बनियापुर थानान्तर्गत ATM में हेरफेर कर फर्जी निकासी करने वाले गिरोह के सदस्य धीरज कुमार को किया गया गिरफ्तार 

  निगरानी की गिरफ्त में आया  सारण का घूसखोर दारोगा, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्ताार

फर्जी कंपनी से लाखों की ठगी, मुख्य सरगना गिरफ्तार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!