फर्जी कंपनी से लाखों की ठगी, मुख्य सरगना गिरफ्तार
किशनगंज पुलिस ने दार्जिलिंग से दबोचा, छह से अधिक केस दर्ज
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

किशनगंज पुलिस ने फर्जी निवेश कंपनी बनाकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना अफजल अहमद (28) को गिरफ्तार किया है। उसे पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से दबोचा गया है।
पुलिस को यह एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त अफजल अहमद ने वर्ष 2022 में बहादुरगंज अस्पताल रोड पर ‘फास्ट वर्ल्ड निधि लिमिटेड’ नाम से एक फर्जी कंपनी स्थापित की थी। उसने लोगों को अधिक ब्याज का लालच देकर विभिन्न किश्तों में कुल 81.83 लाख रुपये की ठगी की।
ठगी के बाद वह फरार हो गया था। पीड़ितों की शिकायत पर दिघलबैंक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर अभियुक्त की तलाश की और उसे दार्जिलिंग जिले के बतासिया थाना क्षेत्र के जोरबंगला से गिरफ्तार किया। चोरी, ठगी और गबन के मुकदमे पहले से दर्ज,गिरफ्तार अभियुक्त अफजल अहमद, शमीम अहमद का पुत्र और दिघलबैंक थाना क्षेत्र, किशनगंज का निवासी है।
उसके खिलाफ किशनगंज के विभिन्न थानों में चोरी, ठगी और गबन के छह से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब गबन की गई राशि की बरामदगी और गिरोह के अन्य वांछित सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। उन्होंने संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह भी दी।
यह भी पढ़े
जमीन विवाद की रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांग रहे थानाध्यक्ष को निगरानी रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मोतीपुर में LPG टैंकर से गैस कटिंग का भंडाफोड़ 54 सिलेंडर बरामद
मैं संभाल नहीं पाई… मम्मी माफ करना’
सहाजितपुर थानान्तर्गत मंदिर में चोरी की घटना का किया सफल उद्भेदन
दरौंदा थाना पुलिस नेअवैध हथियार के साथा अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत SP ने लौटाए 51 मोबाइल
गयाजी में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
प्यार किसी और से शादी किसी और से, दरोगा को पड़ा महंगा
