पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन शुरू
श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।
सीवान जिले के दारौंदा प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को युवा नेता उदय प्रताप सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।वही सदस्य पद के लिए दुर्गा महतो, फूलमती देवी और राजेश कुमार ने नामांकन के पर्चे भरे। प्रत्याशियों ने निर्वाचन कक्ष में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सिम्पी कुमारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान प्रखंड मुख्यालय पर समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया है।
नामांकन दाखिल करने से पहले उदय प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे क्षेत्र में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
उदय प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि वे किसानों के हितों की रक्षा और पैक्स को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र की जनता का उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा और जीत हासिल करने के बाद वे पारदर्शिता एवं विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पैक्स के माध्यम से किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।प्रशासन द्वारा नामांकन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नामांकन का अंतिम दिन गुरुवार हैं।