
दारौंदा में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।
सीवान जिले के दारौंदा प्रखंड में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर माहौल तेज हो गई है। प्रखण्ड कार्यालय निर्वाचन कक्ष में नामांकन के पहले दिन बुधवार को जब्बार हुसैन और मणिभूषण सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए विजय शंकर दूबे ,अशोक प्रसाद, आज़ाद हुसैन, बालकुमार राम, जगलाल राय और उत्तम ठाकुर सहित ने नामांकन पर्चा भरा। उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र उप निर्वावचन पदाधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन, एमओ अमूल नलिनी के समक्ष दाखिल किया। वही नामांकन का अंतिम दिन गुरुवार हैं।

इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिससे चुनावी उत्साह साफ झलक रहा था।
उम्मीदवारों ने अपने अपने समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका जोरदार स्वागत और समर्थन जताया। पूरे क्षेत्र में चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है और विभिन्न संभावित प्रत्याशी भी सक्रिय नजर आ रहे हैं।
नामांकन के बाद मणिभूषण सिंह ने कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके समुचित विकास के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल को मजबूत बनाना, छोटे और मध्यम व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।
प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
