Raghunathpur: पूर्व मुखिया मनोरंजन शाह की सहायता से लगभग 50 दिव्यांगों को मिला ट्राईसाइकिल
श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

जब भी रघुनाथपुर की बात आती है तो एक चेहरा हमेशा से लोगो के जेहन मे रहता है जिनका नाम है मनोरंजन साह, जो कि पूर्व में ग्राम पंचायतराज गोपीपतियाँव के मुखिया के रूप मे सेवा दे चुके है।
अपने समय में 2016 से 2021 तक रघुनाथपुर प्रखंड मे नम्बर वन मुखिया के रूप मे पहचान बनाने वाले, अपने पंचायत के लोगो के सुख-दुख में हमेशा सक्रिय रहने वाले, राशन कार्ड बनवाना, पेंशन लागु कराना, प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस दिलवाने के साथ सरकार की तरफ से जारी योजनाओं को लोगो तक पहुंचाने का कार्य हमेशा से करते आए हैं।
इसी क्रम में उन्होंने 18 अप्रैल को रघुनाथपुर, आन्दर, सिसवन से लगभग 50 दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत ट्राईसाईकिल (बैटरी वाला) आन्दर बुनियादी केंद्र से उपलब्ध करवाई।
यह भी पढ़े
लेंसकार्ट ने ड्रेस कोड विवाद पर नई स्टाइल गाइड जारी कर माफी मांगी है
घर बैठे पंद्रह दिन के अंदर कैसे मिल सकता है PNG कनेक्शन?
प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शिव शोभा यात्रा,शिव मय हो उठा समूचा क्षेत्र
Raghunathpur: पूर्व पत्रकार एवं व्यवसायी मोद नारायण सिंह के निधन से शोक
