सिसवन की खबरें : जमीन विवाद में हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में आपसी जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। घायलो में स्थानीय निवासी मंटू साह की पत्नी रींकी दश देवी व लक्ष्मी साह की पत्नी शोभा देवी शामिल है। दोनों महिलाओं का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
मारपीट की घटना में बाप बेटा घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के चैनपुर ओपी क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में बाप बेटा घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी राम प्रसाद चौहान का पुत्र हीरा चौहान व हीरा चौहान का पुत्र रो रोहिलीरा चौहान शामिल है। दोनों घायलो का इलाज से सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया. पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
छापेमारी में 22 लीटर शराब बरामद, कारोबारी फरार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर धोबी घाट से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 22 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी शराब छोड़कर भाग निकला। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस छापेमारी में 17 लीटर बंटी बबली शराब व 5 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई है। इस मामले में ग्यासपुर मठिया के गणेश यादव को आरोपित किया गया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
आपसी विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना तीन लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी मनन प्रसाद का पुत्र राधेश्याम प्रसाद, गौरी शंकर साह का पुत्र बिगन साह व कृष्णा प्रसाद की पत्नी शशि देवी शामिल है। तीनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़े
लेंसकार्ट ने ड्रेस कोड विवाद पर नई स्टाइल गाइड जारी कर माफी मांगी है
घर बैठे पंद्रह दिन के अंदर कैसे मिल सकता है PNG कनेक्शन?
प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शिव शोभा यात्रा,शिव मय हो उठा समूचा क्षेत्र
Raghunathpur: पूर्व पत्रकार एवं व्यवसायी मोद नारायण सिंह के निधन से शोक
