Headlines

मजदूर दिवस पर बाल मजदूरी के खिलाफ ली गई शपथ

मजदूर दिवस पर बाल मजदूरी के खिलाफ ली गई शपथ

श्रीनारद मीडिया, रोहित मिश्रा स्टेट डेस्क

 

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत परारी गांव (पोस्ट–पंजवार, पंचायत–रामपुर) में युवाओं द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र में कहीं भी बाल मजदूरी नहीं होने देंगे और इसके खिलाफ सक्रिय रूप से आवाज उठाएंगे।

कार्यक्रम में युवाओं ने एकजुट होकर यह शपथ ली कि वे बच्चों के अधिकारों की रक्षा करेंगे तथा उन्हें शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सभी ने समाज में फैली बाल मजदूरी जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का आह्वान किया।

शपथ लेने वालों में अभिषेक कुमार, रामजन कुमार साह, रवि कुमार साह, आदित्य कुमार साह, अनीश कुमार साह, करण कुमार साह, अभय कुमार साह, साजन कुमार, चंदन कुमार साह और रवि कुमार साह शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बाल मजदूरी के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया और यह संदेश दिया गया कि हर बच्चे को शिक्षा और सुरक्षित बचपन का अधिकार है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!