Headlines

बरगी डैम हादसे की जांच के आदेश

बरगी डैम हादसे की जांच के आदेश

श्रीनारद मीडिया स्‍टेट डेस्‍क

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक क्रूज बरगी डैम में पलट गया। गुरुवार को हुए इस हादसे में 6 पर्यटकों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग अभी भी लापता है। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हादसे में सीएम मोहन यादव ने शोक प्रकट किया है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

राहत बचाव कार्य जारी

सीएम मोहन यादव ने बताया कि बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। प्रशासन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने बताया कि बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

तेज आंधी के कारण हुआ हादसा

जबलपुर में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में टूरिस्ट बरगी डैम पहुंचे थे। एक क्रूज पर्यटकों को लेकर जा रही थी इसी दौरान तेज हवाएं चलने लगी। तेज हवाओं के कारण क्रूज का नियंत्रण खो गया और वह पलट गई। इस हादसे की बाद मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची। बचाव कार्य जारी है।

  • बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा
  • हादसे में 6 लोगों की मौत, कई लापता
  • हादसे के बाद रेस्क्यू और बचाव कार्य जारी
  • सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

नर्मदा नदी पर बना है बरगी डैम

बरगी डैम जबलपुर शहर से करीब 35 किमी दूर है। यह डैम नर्मदा नदी पर बना हुआ है। बरगी डैम की गिनती मध्य प्रदेश के बड़े बांधों में होती है। बरगी डैम में क्रूज पलटने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी की टीम मौके पर पहुंच गई है।

शुक्रवार को भी बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जारी रहा। अधिकारियों के मुताबिक, रात में बारिश और लो विजीब्लिटी के कारण राहत कार्य में बाधा आई। होमगार्ड SDRF के कमांडेंट नीरज सिंह राजपूत ने बताया, “यहां की स्थिति कठिन थी। रात में बारिश और अंधेरा होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं, लेकिन हमने लाइट्स और अन्य उपकरणों की मदद से काम जारी रखा। आज NDRF और सेना की टीमें भी पहुंचीं, जिसके बाद पांच और शव बरामद किए गए। अब तक कुल नौ शव मिल चुके हैं।”

जबलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 24 बचाए गए लोगों का इलाज जारी है और सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा, “आज पांच और शव बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।”

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक क्रूज नाव पलट गई। इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बाकी लोग जो हादसे के बाद से लापता हैं, उनकी तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेज हवाओं के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!