दूध से लदी पिकअप वैन पलटा, साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी
श्रीनारद मीडिया, मृत्युंजय तिवारी, भेल्दी, सारण (बिहार):
छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर मोलनापुर के समीप शनिवार को एक दूध से लदी पिकअप वैन लपट गई।इस घटना में एक साइकिल चालक जख्मी रूप से जख्मी हो गया।घायल डोढा राम भेल्दी थाने के बसौता गांव के मौजीलाल राम का पुत्र बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर शनिवार को दूध से लदी एक पिकअप वैन मोलनापुर के समीप पलट जाने से साइकिल चालक डोढा राम के पैर पूरी तरह कूचल गए।
वाहन पलटते ही जोरदार आवाज को सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी साइकिल चालक को इलाज के लिए नीजि क्लिनिक में पहुंचे मगर गंभीर स्थिति को देख चिकित्सको ने रेफर कर दिया।
