प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर रामनगर में ब्लाक स्तर पर मासिक बैठक सम्पन्न

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी, उत्तर प्रदेश
वाराणसी, रामनगर / प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे जी के दिशा निर्देश पर मासिक बैठक रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष शमशाद खान की नेतृत्व में किया गया। बैठक में सभी सम्मानित पदाधिकारी का और कार्यकर्ता मौजूद रहे संगठन के पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने अपनी बात कहा की वार्ड से लेकर के बूथ तक संगठन को बहुत ही मजबूत करना पड़ेगा और SIR फॉर्म में जिन लोगों का नाम कटा हुआ है वह लोग आन लाईन से अपने नाम को जुड़वाने का प्रयत्न करें वक्ताओं ने यह भी कहा आने वाले चुनाव में सरकार हर तरीके का मापदंड तैयार करके सोची समझी साजिश के तहत हिंदू मुसलमान चुनाव में करके आपस की भाईचारे को बांटने का काम करती है हमें इसके लिए भी सतर्क रहना पड़ेगा वक्ताओं ने प्रमुखता से बोल दिया जिस वार्ड में कमजोर लड़ाई रही है उसे वार्ड पर विशेष प्रकार से ध्यान दिया जाए और सभी और क्षेत्रवासियों से मिलकर समस्याएं भी जानने का प्रयास किया जाए महंगाई की मार से गरीब आदमी आम जनता परेशानी झेल रहा है सरकार इन मुद्दों पर आंख बंद कर चुकी है।
वक्ताओं की कड़ी में मुख्य रूप से पूर्व जिला महासचिव विपिन सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉ शौकत अली, डॉक्टर इनाम, ब्लॉक उपाध्यक्ष सोशल मीडिया उप प्रभारी इमरान मिर्जा, महानगर सचिव वंदना जायसवाल, महानगर सचिव अख्तर मिर्जा, मंडल अध्यक्ष नदीम इकबाल, मंडल अध्यक्ष भगवती श्रीवास्तव, इस्लाम अंसारी पूर्व सभासद, सुरेश बघेल, सतीश सिंह, छागूर बघेल, शिवाजी मौर्य, श्याम जी विश्वकर्मा,
वार्ड अध्यक्ष रोजी बेगम, और प्रमुख रूप से महानगर ब्लॉक प्रभारी अफसर खान भी मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं की बात सुनकर सभी को आगे कांग्रेस के लिए बेहतर काम करने की मजबूती से कई बातों पर चर्चा की
