Headlines

सुलभ और मितव्ययी न्याय की उपलब्धता में सेवा सहभागिता

सुलभ और मितव्ययी न्याय की उपलब्धता में सेवा सहभागिता

लायंस क्लब, सीवान, लायंस क्लब, वैदेही, लियो क्लब, सीवान के संयुक्त तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में लगाया गया निःशुल्क जलपान शिविर

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

न्याय की सर्वसुलभता, मितव्ययिता के साथ आसान उपलब्धता किसी भी व्यवस्था की जीवंतता का परिचायक तथ्य होती है। निश्चित तौर पर न्याय निर्णयन में समय और संसाधन की आवश्यकता होती है। भारत में न्यायालयों पर भारी बोझ ने न्याय की आसान उपलब्धता के संदर्भ में चुनौती उत्पन्न की है। इस संदर्भ में लोक अदालतों का समय समय पर आयोजन एक सुखद संकेत हैं।

इन लोक अदालतों ने मुकदमों के त्वरित निवारण और अल्प व्यय में न्याय दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। जिससे निर्धन फरियादियों को मदद पहुंचती रही है। शनिवार को सीवान के व्यवहार न्यायालय द्वारा आयोजित लोक अदालत के दौरान लायंस क्लब, सीवान, लायंस क्लब, वैदेही, लियो क्लब सीवान द्वारा एक निःशुल्क जलपान शिविर का आयोजन रखा गया, जिसके संदर्भ में अनुमति और आग्रह, सचिव नालसा, सीवान से प्राप्त हुआ था।

गौरतलब है कि पिछले कई लोक अदालतों के आयोजन के समय लायंस क्लब, सीवान द्वारा इस तरह के सेवा शिविर लगाए जाते रहे थे, जिसकी प्रशंसा पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश तथा अन्य न्यायायिक पदाधिकारियों द्वारा की जाती रही है।

लोक अदालत में भारी संख्या में उमड़े फरियादीगण, अधिवक्तागण, पुलिसजनों, बुजुर्ग और महिलाओं ने लायंस क्लब, सीवान द्वारा आयोजित निःशुल्क जलपान शिविर का लाभ उठाया। लायंस क्लब, सीवान के रीजनल चेयरपर्सन लायन डॉक्टर रूपेश कुमार, प्रेसिडेंट लायन विकास सोमानी, सचिव लॉयन डॉक्टर शबीना जावेद, कोषाध्यक्ष रंजन दास ने बताया कि लायंस क्लब सिवान मानवता की सेवा में सदैव अहम भूमिका निभाता रहेगा।

लायंस क्लब सिवान के चार्टड प्रेसिडेंट डॉक्टर एम डी शादाब ने बताया कि लोक अदालत के फरियादियों का सेवा कार्य सस्ता और सुलभ न्याय पाने की प्रक्रिया को प्रोत्साहन देना है। निःशुल्क जलपान शिविर के आयोजन के समय पूर्व अध्यक्ष लायन अरविंद पाठक, लायन अनुग्रह भारद्वाज, लायन गणेश दत्त पाठक, के साथ लायंस क्लब वैदेही की लायन नाजिया शादाब, लायन नीलांजना त्रिपाठी , लायन मीरा कुमारी, लायन सबिता कुमारी, लियो क्लब के सूरज, कंचन, सुमित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!