सिसवन में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित महाराणा प्रताप चौक पर शुक्रवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप एवं भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह तथा जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी जाति विशेष के महापुरुष नहीं थे, बल्कि देश के करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन से त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की सीख लेने की आवश्यकता है।
वहीं विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के विचारों पर चलना ही उनके एवं भामाशाह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अन्य वक्ताओं ने भी महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के मंच का संचालन चंदन दुबे ने किया।
महाराणा संघ की ओर से कार्यक्रम के दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
मौके पर कार्यक्रम संयोजक संतोष सिंह, प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, आनंद सिंह, मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह, अजीत सिंह, सतेंद्र भारती सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति नारों एवं उत्साह का माहौल बना रहा।
यह भी पढ़े
भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ट्रेन रोक झंडा लगाने के आरोप में चार गिरफतार
प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित
कुरसेला में भारत गैस एजेंसी की मनमानी जारी
मशरक की खबरें : वाहन चेकिंग में शराब से लदा स्क्रारपियो जप्त ,चालक फरार
गयाजी में किसान की हत्या, बॉडी पर बुलेट के निशान
