Headlines

मुकुल कुमार सिंह को पीएचडी की उपाधि मिलने से शिक्षा क्षेत्र में खुशी

मुकुल कुमार सिंह को पीएचडी की उपाधि मिलने से शिक्षा क्षेत्र में खुशी

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

जय प्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मई 2026 में आयोजित पीएचडी परीक्षा का परिणाम 3 मई को घोषित कर दिया गया है । कुलपति प्रो. प्रमेंद्र बाजपेयी के आदेशानुसार सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत राजनीति विज्ञान विषय में महम्मदपुर गांव निवासी मुकुल कुमार सिंह को पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्रदान की गई है ।

मुकुल कुमार सिंह सेवा निवृत्त शिक्षक रोशन सिंह एवं अहिल्या सिन्हा के पुत्र हैं । उन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफेसर डॉ. विभु कुमार के निर्देशन में पूरा किया । पीएचडी की उपाधि मिलने पर क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियों में खुशी है । परिवार में भी खुशी का माहौल है । दो भाई शिक्षक मुकेश सिंह , मनीष सिंह इस सफलता पर आशीर्वचन किया है ।

डॉ मुकुल दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों एवं दिल्ली सरकार के व्याख्याताओं को प्रशिक्षण देने का कार्य करते रहे हैं ।इसके अलावा देश के कई प्रतिष्ठित आईएएस संस्थानों में सीनियर फैकल्टी के रूप में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है ।

यह भी पढ़े

धनौरा में महाराणा प्रताप की जयंती बुद्धिजीवियों ने मनाई गई

संस्‍कार भारती सीवान द्वारा प्रकाशित विक्रम संवत 2083  दैनंदिनी का हुआ विमोचन

माँ की जिंदगी हो रही महफूज, सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव में 13% का उछाल

चार दिवसीय श्री मद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य कलशयात्रा से शुभारंभ

मांझी सीएचसी प्रभारी ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर दी बधाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!