चार दिवसीय श्री मद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य कलशयात्रा से शुभारंभ
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के जजौली गाँव में स्थित माँ कल्याणी एवं बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर के वर्षगांठ एवं भगवान राम, मां जानकी और लक्ष्मण के साथ भक्त शिरोमणी हनुमान के मुर्तियो के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय श्री मद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा से किया गया।
कलशयात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कलश यात्रा में आचार्य मनोज उपाध्याय ने यजमान पंकज सिंह, प्रदिप सिंह, विजय सिंह की मौजूदगी में उपस्थित महिलाओं और कन्याओं को मंत्रोच्चार के बाद कलश सौंपा। और गाजे बाजे के साथ गांव का भ्रमण करते हुए गाँव केअंतिम छोड़ पर स्थित पोखरें से पवित्र जलबोझी कराई गई।
वहीं जलबोझी के उपरांत पुनः यज्ञ मंडप पहुंच चार दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन मंदिर परिसर में शाम के समय श्री मद्भ भागवत गीता का प्रवचन बनारस के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य पंडित संजय द्विवेदी के द्वारा किया जाएगा।
वहीं दिन के समय विधीवत पूजा पाठ के साथ भगवान राम, मां जानकी , लक्ष्मण और भक्त शिरोमणि हनुमान की मुर्तियो में प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। मौके पर नवल किशोर सिंह, रामानंद सिंह, संजय सिंह, बृज किशोर सिंह, रामनिवास सिंह, प्रो जय किशोर सिंह समेत अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहें।
यह भी पढ़े
मांझी सीएचसी प्रभारी ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर दी बधाई
सहरसा पुलिस ने सुपौल के अपराधी को पकड़ा:बड़ी वारदात की फिराक में था, देसी पिस्टल और बाइक जब्त की
जामापुर आभूषण दुकान लूटकांड का पुलिस ने किया उभेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
सीवान के दरौली में अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
तिलक समारोह में खाना खाने के बाद 55 लोग बीमार, फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका
नेशनल लोक अदालत में 1175 मामलों का हुआ निष्पादन
पश्चिम बंगाल में भाजपा का ‘सोनार बांग्ला’ युग शुरू हो गया है
