Headlines

एकमा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में, एसआईटी गठित

एकमा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में, एसआईटी गठित

हंसराजपुर में संचालित पाठशाला लाइब्रेरी में पढ़ने जाने के दौरान हुई घटना

श्रीनारद मीडिया, के के सिंंह सेंगर, एकमा/छपरा (बिहार):

सारण जिला  के एकमा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में एकमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सारण द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 मई 2026 की रात एकमा थाना में नाबालिग पीड़िता के दाउदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। आवेदन में पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है तथा मामले में कुल तीन आरोपितों की पहचान की गई है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने रविवार रात में ही स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जांच शुरू की गई है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मामले में विधिसम्मत एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की पहचान और गोपनीयता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उससे संबंधित व्यक्तिगत विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

 

बताया गया है कि दाउदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लगभग 17 वर्षीया एक छात्रा नगर पंचायत एकमा बाजार के हंसराजपुर में संचालित पाठशाला लाइब्रेरी में पढ़ने आया करती थी। रविवार को अपने घर से अपने एक जान-पहचान वाले खुद से कम उम्र के लड़के के साथ एकमा-हंसराजपुर के लिए निकली थी। हंसराजपुर पेट्रोल पंप के समीप एकमा-मांझी रोड से बाइक सवार दो अन्य युवकों ने उसे और उसके कथित प्रेमी को अगवा कर लिया और चाकू के बल पर भरहोपुर व कोहरगढ़ गांव के बीच स्थित झाड़ियों में ले गए। आरोप है कि जहां पहुंचने के बाद मोबाइल पर कॉल करके अपने एक और दोस्त को बुला लिए। उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता को उसके जानने वाले लड़के के द्वारा उसके घर तक पहुंचाया गया। इसके बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एकमा थाना पुलिस वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हरकत में आ गई। देर रात ही पोक्सो एक्ट सहित बीएनएस के संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए सदर अस्पताल व न्यायालय भेजा गया।

इस बीच सोमवार की सुबह एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य के नमूने एकत्र किए हैं।
एकमा थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना एकमा थाना क्षेत्र की है,   जबकि पीड़िता दाउदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी बताई जाती है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। बताया गया है कि सोमवार की शाम डीआईजी के द्वारा भी एकमा पहुंच कर मामले की जानकारी लेकर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़े

मदर्स डे : मां के प्रेम और त्याग को समर्पित विशेष दिवस

मदर्स डे : मां के प्रेम, त्याग और समर्पण को समर्पित दिवस

मदर्स डे : मां के सम्मान और संवेदना का दिन

सिधवलिया की खबरें :  छोटे भाई की दुल्हन आई घर तो बड़े भाई का शव भी घर पहुंचा

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!