Headlines

सिधवलिया की खबरें :  छोटे भाई की दुल्हन आई घर तो बड़े भाई का शव भी घर पहुंचा

सिधवलिया की खबरें :  छोटे भाई की दुल्हन आई घर तो बड़े भाई का शव भी घर पहुंचा

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):


गोपालगंज जिला के  महमदपुर थाना क्षेत्र के वृत्तियां गांव के स्व. छोटेलाल राम के 28 वर्षीय पुत्र राजकुमार राम काम पर जाते वक्त सात मई को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे l आनन फानन में उन्हें महमदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया गया l

 

इधर, राजकुमार राम के छोटे भाई धनंजय कुमार की आठ मई को शादी थी,शनिवार को धनंजय की दुल्हन घर आई,उधर गोरखपुर में इलाज के दौरान राजकुमार राम की मौत हो गई l राजकुमार राम का पोस्टमार्टम गोरखपुर में कराने के बाद शनिवार देर रात राजकुमार राम का शव घर पहुंचा l

शव के पहुंचते ही घर में मातमी सन्नाटा पसर गया, खुशी का माहौल ग़म में बदल गयाl सुबह से जहां नई दुल्हन के स्वागत में खुशी का माहौल था, वहीं शाम होते होते घर के बड़े बेटे की मौत की खबर सुन मातमी सन्नाटा पसर गया l

राजकुमार की मौत की खबर पाकर पत्नी शांति देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है l चार छोटे – छोटे बच्चों के लालन ,पालन की चिंता शांति देवी को सताए जा रही है l राजकुमार मेहनत मजदूरी करके अपने चार बच्चों शिवम,आर्यन,आदर्श और खुशी का भरन पोषण करता था l

 

103.680 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला का सिधवलिया थानाक्षेत्र के सरैया पहाड़ गांव से थाने की पुलिस ने 103.680 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया l सिधवलिया थाने के दरोगा सचिदानंद दास ने बताया कि गस्ती के दौरान उक्त शराब सरैया पहाड़ गांव के स्कूल के पीछे एक खेत से बरामद किया l पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है l

 

अंग्रेजी शराब के साथ  आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

महमदपुर उत्पाद थाने की पुलिस ने बुंचेया कलीटोला गांव में छापेमारी कर 1.080 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया गया l

यह भी पढ़े

धनौरा में महाराणा प्रताप की जयंती बुद्धिजीवियों ने मनाई गई

संस्‍कार भारती सीवान द्वारा प्रकाशित विक्रम संवत 2083  दैनंदिनी का हुआ विमोचन

माँ की जिंदगी हो रही महफूज, सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव में 13% का उछाल

चार दिवसीय श्री मद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य कलशयात्रा से शुभारंभ

मांझी सीएचसी प्रभारी ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर दी बधाई

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!