चैनपुर पुलिस ने मनीष हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सिवान जिला के चैनपुर थाना अंतर्गत ग्राम नगई में दिनांक 07,08 मई 2026 की रात्रि में रिशनु शाह की पुत्री के विवाह समारोह के दौरान ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना-रघुनाथपुर से आए बारातियों के साथ कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा मारपीट की घटना कारित कि गई। उक्त घटना में मनीष कुमार, पिता-ओम प्रकाश साह, ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना-रघुनाथपुर, जिला सिवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे तत्काल ईलाज हेतु अस्पाताल भेजा गया। जिनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
इस संबंध में मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर चैनपुर थाना अन्र्तगत धारा-118 (2)/103(1)/ 3 (5)/बी.एन.एस.एवं 3 (i) (r) (s) / 3 (ii) (va) एससी / एसटी के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
कांड के अग्रतर अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर कांड में संलिप्त नामजद अभियुक्त राहुल कुमार पिता भीम यादव सा० नगई थाना चैनपुर जिला सिवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
राहुल कुमार, पिता-भीम यादव, साकिन नगई, थाना-चैनपुर, जिला-सिवान।
➤ टीम में शामिल सदस्य :-
पु.अ.नि. विजय रंजन थानाध्यक्ष, चैनपुर थाना एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी।
यह भी पढ़े
एकमा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में, एसआईटी गठित
