Headlines

 महाराजगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया   गिरफ्तार

महाराजगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया   गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

विगत  ने दिनांक-09.05.2026 को संध्या करीब 8 बजे महाराजगंज थाना पुलिस टीम द्वारा महुआरी रेलवे ब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग किया जा रहा था। वाहन चेकिंग के कम में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस चेकिंग को देखकर मोटरसाईकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया, जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।

जाँच एवं तलाशी के क्रम में उसके पास से 01 देशी कट्टा एवं 02 कारतूस बरामद किया गया। पुछ-ताछ के क्रम में उसने अपना नामः मिथलेश यादव, पिता सुरेन्द्र यादव, साकिन-सुरबीर, थाना-महाराजगंज, जिला सिवान बताया।

इस संबंध में महाराजगंज थाना अन्तर्गत धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

मिथलेश यादव, पिता सुरेन्द्र यादव, साकिन-सुरबीर, थाना-महाराजगंज, जिला-सिवान।

> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-

1. देशी कट्टा-01

2. कारतूस-02

➤ टीम में शामिल सदस्य :-

पु.नि. विजय कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष, महाराजगंज थाना एवं अन्य पुलिसकर्मी।

यह भी पढ़े

चैनपुर पुलिस ने मनीष हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्त को किया  गिरफ्तार

एकमा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी हिरासत में, एसआईटी गठित

मदर्स डे : मां के प्रेम और त्याग को समर्पित विशेष दिवस

Leave a Reply

error: Content is protected !!