Headlines

शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव सम्पन्न, प्रो.भूपेंद्र हुए विजयी

शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव सम्पन्न, प्रो.भूपेंद्र हुए विजयी

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सीवान जिला के मजहरूल हक डिग्री महाविद्यालय तरवारा में आज शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव निष्पक्ष और शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ।चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार सिंह और प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह थे।मतदाताओं की संख्या 20 थी।जिसमें 18 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया,जबकि 2 मतदाता अस्वस्थता के कारण अनुपस्थित रहे।दिलचस्प बात यह रही कि दोनों प्रत्याशियों को 09-09 मत प्राप्त हुए।किंतु टिक लगाने में नियमानुकूल मारकर का उपयोग नहीं किए जाने के कारण एक मत निरस्त हो गया,जो प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह के पक्ष में था।

 

परिणामस्वरूप प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह को 08 मत प्राप्त हुए ।प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार सिंह 09 मत प्राप्त कर 01 मत के अंतर से विजय घोषित हुए।चुनाव पर्यवेक्षक महाविद्यालय के सचिव सह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ श्यामशंकर पाण्डेय के देख रेख में निष्पक्ष और शांति पूर्ण संपन्न हुआ। तत्पश्चात डॉ श्यामशंकर पाण्डेय द्वारा प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।दोनों उम्मीदवार हाथ मिला कर और गले मिल कर भाई चारा और एक साथ चलने का संदेश दिया।

 

इसमें प्राचार्य प्रोफेसर अमर नाथ सिंह ,प्रधानलिपि धनंजय कुमार सिंह और जी बी नगर थाना पुलिस का काफी सहयोग रहा।इसके अतिरिक्त सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों का भी बहुत सहयोग रहा।

 

प्राचार्य प्रो अमरनाथ सिंह, प्रो सुनील सिंह,डॉ सुबोध कुमार सिंह,प्रो निशिकांत शाही, डॉ प्रभुदेव नारायण,प्रो विकाश आनंद,प्रो जयकिशोर सिंह, डॉ नागेंद्र प्रसाद,प्रो अवधेश शर्मा, प्रो सुरेंद्र यादव, डॉ रूपेश कुमार सिंह,डॉ पारसनाथ सिंह,प्रो कुमार सत्यम सिंह ,धनंजय कुमार सिंह,देवेंद्र सिंह सहित सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों ने विजई प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार सिंह को माला पहनाकर बधाई दिया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

यह भी पढ़े

रामनगर में राधा किशोरी राज की बालिका इंटर कॉलेज में एडमिशन के नाम पर प्रिंसिपल के द्वारा घोर धांधली

गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के अंतर्गत काशी पहुंचे शंकराचार्य जी ने कहा कालनेमियों को पहचानना हिंदुओं के समक्ष बड़ी चुनौती

गोपालगंज: 300 लीटर शराब के साथ धराए दो सिपाही

पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का हुआ उद्घाटन

नेपाल से लग्जरी कार में लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

 अपराध की योजना बना रहे 05 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

नेपाल से लग्जरी कार में लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

बेतिया पुलिस का बड़ा एक्शन, छावनी ओवरब्रिज के पास 5 युवक गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस बरामद

असम सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदा विधेयक को मंजूरी दे दी है

Leave a Reply

error: Content is protected !!