Headlines

गोपालगंज: 300 लीटर शराब के साथ धराए दो सिपाही

गोपालगंज: 300 लीटर शराब के साथ धराए दो सिपाही

एक जेडीयू विधायक का अंगरक्षक दूसरा एसपी का सिपाही

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस महकमे के दो सिपाहियों को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.यह कार्रवाई गोपालपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान की. पुलिस ने एक लग्जरी ब्रेजा कार को रोका. जिसकी तलाशी लेने पर उसके भीतर से 300 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद हुई.

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है.गिरफ्तार सिपाहियों के प्रोफाइल ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. राहुल कुमार एसपी के टेक्निकल सेल में तैनात था. अमित कुमार जेडीयू विधायक मंजीत सिंह का अंगरक्षक था. जांच में पता चला है कि सिपाही अमित कुमार कल देर रात करीब 12:30 बजे विधायक आवास की अपनी ड्यूटी छोड़कर निजी कार से यूपी से शराब की खेप लाने गया था.बिहार सीमा में प्रवेश करते ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

 

इस मामले पर जेडीयू विधायक मंजीत सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि अमित कुमार की गतिविधियां संदिग्ध थीं. उन्होंने चार दिन पहले ही उसे हटाने के लिए विभाग को पत्र लिखा था. लेकिन उस पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई. गोपालगंज में खाकी के शराब तस्करी में शामिल होने का यह पहला मामला नहीं है.

इससे पहले कुचायकोट के तत्कालीन थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह को भी इसी तरह के मामले में बर्खास्त किया जा चुका है. सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़े

नेपाल से लग्जरी कार में लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

 अपराध की योजना बना रहे 05 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

नेपाल से लग्जरी कार में लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

बेतिया पुलिस का बड़ा एक्शन, छावनी ओवरब्रिज के पास 5 युवक गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस बरामद

असम सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदा विधेयक को मंजूरी दे दी है

फाइलेरिया मरीजों के दर्द को मिला सहारा, पीएसपी ने थामा जरूरतमंदों का हाथ

धौरी गोपाल में हुई मारपीट में 6 आरोपी गये जेल

फ्लोर टेस्ट में AIADMK का विजय को समर्थन

बारात से लौट रही बोलेरो अज्ञात ट्रक से टकराई, एक की मौत, सात घायल

सपा नेता अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम

Leave a Reply

error: Content is protected !!