Headlines

महावीरी विजयहाता में प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में

महावीरी विजयहाता में प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

स्थानीय विद्या भारती विद्यालय, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में आगामी 17 से 19 मई तक प्रांतीय समूह खेल-कूद (कबड्डी एवं खो-खो) प्रतियोगिता- 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर लोक शिक्षा समिति, बिहार के माननीय प्रदेश सचिव, रामलाल सिंह की आचार्यों के साथ हुई व्यवस्था-बैठक में बिंदुवार तथा सविस्तार चर्चा एवं समीक्षा की गई।

 

इस प्रांत-स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर बिहार के 22 जिलों से शिशु, बाल किशोर एवं तरुण वर्गों के भैया तथा बहनों के विभाग स्तर पर विजेता टीमों के लगभग 1000 प्रतिभागियों, निर्णायकों तथा अधिकारियों के सम्मिलित होने की संभावना है। विद्यालय का क्रीड़ा विभाग आचार्य जिउत चक्रवर्ती, कुंदन कुमार तथा सुश्री प्रज्ञा भारद्वाज इसके निर्देशन एवं व्यवस्थाओं में अहर्निश लगा हुआ है।

 

 

उक्त बैठक में इस हेतु तैयारियों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस व्यवस्था-बैठक में सीवान विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार राम, महावीरी विजयहाता प्रबंधकारिणी समिति के सचिव शंभूनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष जीव नारायण, विद्यालय के प्राचार्य डॉ कुमार विजय रंजन के साथ ही सभी आचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।

 

इनमें प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार, रामनाथ सिंह, प्रवीण चंद्र मिश्र, देवानंद श्रीवास्तव, सौमेन्द्र गुप्ता, ज्योति साह, अमन पांडेय, संजय सिंह आदि प्रमुख हैं। प्रचार-प्रसार प्रमुख अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर बिहार प्रांतीय समूह खेलकूद के लिए सारी तैयारियाँ अपने अंतिम चरणों में हैं, जिन्हें दो दिन पूर्व ही पूरा कर लेना है, क्योंकि निर्णायकों का पहुंचना एक दिन पहले से ही शुरु हो जाएगा। बैठक का समापन आचार्य सरोज मिश्र द्वारा शांति मंत्र पाठ से हुआ।

यह भी पढ़े

शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव सम्पन्न, प्रो.भूपेंद्र हुए विजयी

रामनगर में राधा किशोरी राज की बालिका इंटर कॉलेज में एडमिशन के नाम पर प्रिंसिपल के द्वारा घोर धांधली

गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के अंतर्गत काशी पहुंचे शंकराचार्य जी ने कहा कालनेमियों को पहचानना हिंदुओं के समक्ष बड़ी चुनौती

गोपालगंज: 300 लीटर शराब के साथ धराए दो सिपाही

पाली क्लीनिक वेलनेस सेंटर का हुआ उद्घाटन

नेपाल से लग्जरी कार में लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

 अपराध की योजना बना रहे 05 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

नेपाल से लग्जरी कार में लाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

बेतिया पुलिस का बड़ा एक्शन, छावनी ओवरब्रिज के पास 5 युवक गिरफ्तार, कट्टा

Leave a Reply

error: Content is protected !!