राष्ट्रपति से पुरस्कृत सेवा निवृत डीएसपी वीरेन्द्र नाथ तिवारी का ह्रदय गति रूकने से निधन
श्रीनारद मीडिया, मृत्युंजय तिवारी, भेल्दी, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर प्रखंड के भेलदी थाना क्षेत्र के मदारपुर पंचायत के गोसी छपरा गांव निवासी राष्ट्रपति से पुष्कृत सेवा निवृत डीएसपी वीरेंद्र नाथ तिवारी का गुरूवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।
डीएसपी वीरेंद्र नाथ तिवारी ने अपने ड्यूटी के दौरान अनेक ऐसे कार्य किए है, जिसकी प्रशंसा लोग खूब किया करते है। वे अपने कर्तव्य और निष्ठा का पालन करने वाले इंस्पेक्टर के पद पर थे तभी उनको राष्ट्रपति के द्वारा पुष्कृत किया गया था । जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था । लोग अपने बच्चों को उनकी कर्तव्य परायणता को दिखाकर आगे बढ़ने का मार्गदर्शन देते थे ।
वीरेंद्र नाथ तिवारी का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ था । वीरेंद्र तिवारी के दो पुत्रों का भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं । वीरेंद्र तिवारी का निधन गुरूवार को सीवान नगर के मालवीय नगर स्थित उनके आवास पर सुबह अपने मित्रों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे उसी दौरान हृदय गति रुकने से हो गया।
उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गोसी छपरा लाया गया। पार्थिव शरीर को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई । लोग एक झलक देखने के लिए ललायित थे ।
इस खबर को सुनते हैं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी । शिक्षा जगत से लेकर राजनीतिक जगत तक बड़े-बड़े हस्तियां उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
वहीं मदारपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया टीपू राय तथा पूर्व मुखिया उमेश सिंह , कांग्रेस नेता हरेश कुमार राय, बीडीसी सच्चिदानंद सिंह, बीडीसी राजीव कुमार, सिंह पैक्स अध्यक्ष राजू कुमार राय, पत्रकार मनोज कुमार सिंह, पत्रकार राजेश उपाध्याय, मृत्युंजय कुमार तिवारी, आलोक कुमार राय तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, रायपुर पंचायत के सरपंच तथा ज्योतिषाचार्य अजय कुमार त्रिपाठी, लाल बाबू सिंह ठेकेदार, अविनाश कुमार सिंह. भेलदी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल ने गहरा दुख व्यक्त किया। अंतिम संस्कार रिविलगंज स्थित गंगा नदी के तट पर किया गया।
यह भी पढ़े
पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव , ससुर ने दी मुखाग्नि
बिहार में लंबित दाखिल-खारिज मामलों को 15 दिन में निपटाने का आदेश
नये मिज़ाज के शहर में मनुष्य की उदासी
फर्जी सर्टिफिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई, लखीसराय के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आशुतोष कुमार निलंबित
