गोबर फेंकने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी
श्रीनारद मीडिया, मृत्युंजय तिवारी, भेल्दी, सारण (बिहार):

सारण जिला के भेल्दी थाने के अरना लोकनाथपुर गांव में गोबर फेंकने के विवाद में दो पक्षों के बीच बुधवार को हुई जमकर मारपीट की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए।जख्मी महिला की इलाज के लिए गरखा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया गरखा से रेफर छपरा कर दिया गया छपरा से पटना रेफर करने के बाद मौत गुरूवार को पीएमसीएच मेें इलाज के दौरान हो गई।मृतका शिवकान्ती देवी(50) भेल्दी थाने के अरना लोकनाथपुर गांव के शिवनाथ राय पत्नी बताई जाती है।
थाने मेें दर्ज प्राथमिकी मेें अरना लोकनाथपुर गांव के एक पक्ष के परमात्मा राय ने कहा है कि गोबर रखने के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना मेें दूसरे पक्ष के सुभाष राय, राजनारायण राय, रामनारायण राय, आत्मा राय, सुर्मिला देवी, लालपरी देवी, रामसती देवी समेत सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
वहीं दूसरी पक्ष के सुबास राय ने दर्ज एफआईआर में कहा है कि बुधवार को उनके पट्टीदार परमात्मा राय मेरे घर के दरवाजा के सामने मेरे जमीन में गोबर व बहारन फेंक दिया मना करने पर दस लोगों ने गाली-गलौज करते हुए दरवाजा पर आ गए मना करने पर परमात्मा राय मुझे पकड़ लिए और पवन कुमार अपने हाथ मेेें लिए लोहे के रड से मुझे मार दिया।
मुझे बचाने मेरी पत्नी सुर्मिला देवी आई तो लालबहादुर राय चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिए और ब्लाउज भी फाड़ दिया गया।इस मामले मेें परमात्मा राय, शिवनाथ राय, फुलकुमारी देवी, गिनी राय समेत दस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
यह भी पढ़े
राष्ट्रपति से पुरस्कृत सेवा निवृत डीएसपी वीरेन्द्र नाथ तिवारी का ह्रदय गति रूकने से निधन
पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव , ससुर ने दी मुखाग्नि
बिहार में लंबित दाखिल-खारिज मामलों को 15 दिन में निपटाने का आदेश
नये मिज़ाज के शहर में मनुष्य की उदासी
फर्जी सर्टिफिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई, लखीसराय के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आशुतोष कुमार निलंबित
