Headlines

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव , ससुर ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव , ससुर ने दी मुखाग्नि

शि‍वपाल-अखि‍लेश रहे मौजूद

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

फेद कुर्ते में दो पशुओं के साथ खींची गई प्रतीक यादव की तस्वीर गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा की साक्षी बनी। हर कोई पशु प्रेमी प्रतीक की अंतिम यात्रा को देख नम था। शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने शव को कंधा दिया, वहीं बैकुंठधाम में दोनों बेटियों की उपस्थिति में प्रतीक यादव को मुखाग्नि उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी।

प्रतीक यादव की मृत्यु बुधवार सुबह हुई थी। उनके अंतिम दर्शन के लिए गुरुवार को भी बड़ी संख्या में लोग जुटे। सुबह ही शिवपाल सिंह यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव सहित पूरा परिवार प्रतीक यादव के आवास पहुंचा। दोपहर 12 बजे उनकी अंतिम यात्रा घर से शुरू हुई। आदित्य यादव ने भाई को कंधा दिया। शव वाहन को सपा प्रदेश कार्यालय पर रोका गया और वहां से कंधे से शव को वाहन में रखकर अंतिम यात्रा शुरू हुई।

अखिलेश यादव के घर के आगे निकलते ही शव वाहन काे करीब 10 मिनट तक अंतिम क्रिया कराने वाले पंडित जी के लिए रोका गया। यहां से अंतिम यात्रा कालीदास चौराहा -लोहिया पथ होते हुए बैकुंठधाम पहुंची। शव वाहन पर धर्मेंद्र यादव और आदित्य यादव थे, वहीं उसके ठीक पीछे एक कार में शिवपाल सिंह यादव, दूसरी में अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों और स्वामी अवधेशानंद के साथ थीं।

बैकुंठ धाम पर कुछ देर बाद अखिलेश यादव भी पहुंचे। यहां पहले से ही कई सांसद और प्रदेश भर से आए पार्टी नेता मौजूद थे। आदित्य यादव और धर्मेंद्र ने अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी की। कयास लगाए जा रहे थे कि प्रतीक यादव को मुखाग्नि उनकी बेटी या सैफई परिवार से कोई सदस्य करेगा। इन कयासों के बीच बाल मुड़वाकर अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने अंतिम संस्कार की क्रिया को पूरा कराकर मुखाग्नि दी।

चेहरे पर दिखा वात्सल्य प्रेम और बच्चों की चिंता

अखिलेश बैकुंठ धाम पहुंचे तो यहां का माहौल भावुक कर देने वाला था। आदित्य यादव की आंखें नम थी। अखिलेश यादव सहित पूरा सैफई एक स्थान पर बैठा। अखिलेश के अगल-बलग प्रतीक यादव की दोनों बेटियां प्रतिमा और पदमजा थीं। छाेटी बेटी पदमजा की ओर निहारते हुए अखिलेश यादव का वात्सल्य प्रेम हर कोई देख रहा था।

वहीं, दोनों बच्चों को लेकर चिंता और छोटे भाई को खो देने का दुख भी उनके चेहरे पर नजर आया। पदमजा लगातार अखिलेश से बात कर रही थी। उसने चाकलेट खाने की ख्वाहिश जतायी। अखिलेश ने चाकलेट मंगाकर खुद उसे खोलकर पदमजा को खिलाया। जब वह पार्थिव शरीर पर लकड़़ी अर्पित कर वापस अपने स्थान पर लौटे तो दोनों बेटियां वहां नहीं थी। उन्होंने परिवार के एक सदस्य से पूछा कि बेटियां कहां हैँ ? तब उनको बताया गया कि वह पास ही में हैंं।

 

प्रतीक यादव के निधन के बाद पत्नी अपर्णा यादव ने किया पहला पोस्ट

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज 11 बजे किया जाएगा। यह जानकारी उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की है। अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा।अपर्णा यादव ने अपने पोस्ट में परिवार के लिए इस समय को बेहद दुखद बताया है। उन्होंने सभी से अंतिम संस्कार में गरिमामयी उपस्थिति की प्रार्थना की है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह दूसरा बड़ा दुखद समाचार है। राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है। कई बड़े नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

पारिवारिक पृष्ठभूमिप्रतीक यादव दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे। उनकी मां साधना गुप्ता थीं। प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव से हुई थी। वह राजनीति में सक्रिय नहीं थे। हालांकि, उनका परिवार राजनीतिक रूप से काफी प्रभावशाली है। उनके बड़े भाई अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

अंतिम संस्कार की तैयारियांलखनऊ के बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिवार के सदस्य और करीबी लोग वहां पहुंचना शुरू हो गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है। यह एक भावुक क्षण होगा जब प्रतीक यादव को अंतिम विदाई दी जाएगी।

यह भी पढ़े

बिहार में लंबित दाखिल-खारिज मामलों को 15 दिन में निपटाने का आदेश

फर्जी सर्टिफिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई, लखीसराय के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आशुतोष कुमार निलंबित

नये मिज़ाज के शहर में मनुष्य की उदासी

पटना में 1 लाख रुपए घूस लेते एडिशनल SHO गिरफ्तार, विजिलेंस द्वारा पकड़े जाने पर पिस्टल निकाली

Leave a Reply

error: Content is protected !!